एक्जिट पोल में फिर आप सरकार, BJP की सीटें बढ़ने की उम्मीद
दिल्ली का चुनाव खत्म हो चुका है। मतदान के बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। लोगों में अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दिल्ली में आखिर कौन सरकार बना रहा है। दिल्ली में चुनाव मुख्यत: आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए। एक्जिट पोल रिजल्ट (EXIT POLL RESULT) के शुरुआती रुझान में दिल्ली की जनता यहां के स्थानीयमुद्दे पर लड़ी। इस चुनावी रण में मुख्य तौर पर दो बातें सामने आई हैं कि इस लड़ाई में दिल्ली की जनता ने अपने आम मुद्दे को ज्यादा तवज्जो दी है। दूसरी बात यह है कि जहां इस चुनावी जंग की शुरुआत में भाजपा को काफी कम सीटें मिलती दिख रही थीं वहीं अब वह काफी बेहतर प्रदर्शन करने के का दावा सामने आया है।आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा से सांसद और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस लड़ाई को बखूबी लड़ा। आइए जानतें हैं कि कैसे इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे उठा कर केजरीवाल ने मनोज तिवारी को झटका दिया है।
सी वोटर्स और एबीपी के ताजा अपडेट के अनुसार
आप– 51 से 65 सीटें
भाजपा- 3 से 17 सीटें
कांग्रेस – 0 -3
रिपब्लिक भारत :
आम आदमी पार्टी – 48 से 61 सीटें
भाजपा – 9-21
कांग्रेस– 0-1
ABP :
आम आदमी पार्टी – 49-63
भाजपा– 5-19
कांग्रेस – 0-4
मीडिया एसोसिएशन फॉर सोशल सर्विस
आप 42
भाजपा 28
(दोनों पार्टियों की इन सीटों में पांच सीटे कम हो सकती है या बढने का मारजन बना हुआ है। )