कोरोना संक्रामित महिला से 31 लोगों को हुआ कोरोना
नई दिल्ली दिल्ली में वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस जानलेवा वायरस से राजधानी में संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के पार पहुंच गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक ही परिवार में आज 31 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में शनिवार को कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में पूरा इलाका सील कर दिया। बता दें कि जहांगीरपुरी का यह क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित था।
संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे सभी लोग
सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में कुछ दिनों पहले कोरोना से एक महिला की मौत हो गई थी। आज संक्रमित पाए गए ये लोग उस महिला और उसके परिवार से पहले से ही संपर्क में थे। हालांकि महिला के परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका था।
प्रशासन ने की पुष्टि
उत्तरी दिल्ली के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने बताया कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं। इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। ये लोग कोरोना का शिकार हुई एक महिला के परिवार से जुड़े हैं।
दिल्ली में 1707 हुई मरीजों की संख्या
राजधानी में अभी तक कुल 1707 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिसमें कि 67 मरीज शुक्रवार को आए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 911 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मरीज आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
भारत में अबतक कोरोना के 14,792 केस, 488 की गई जान
Statewise Coronavirus cases in India: भारत में अबतक कोरोना के 14,792 केस, 488 की गई जान

- कोरोना वायरस के देश में अबतक 14,792 केस सामने आए
- इनमें से 2000 से ज्यादा ठीक हुए, 488 की जान चली गई
- फिलहाल कोरोना की रोकथाम के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन है
नई दिल्ली देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अबतक यहां कोरोना के 14 हजार 792 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 2015 ठीक हो चुके हैं। वहीं 488 ने अपनी जान गंवा दी। आइए देखते हैं कि किस राज्य में कोरोना के कितने केस हैं, कितने ठीक हो चुके हैं और कहां कितनी मौत हुई है।
राज्य | कुल मामले | डिस्चार्ज | मौत | |
1. | आंध्र प्रदेश | 603 | 42 | 15 |
2. | अंडमान निकोबार | 12 | 11 | 0 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
4. | असम | 35 | 9 | 1 |
5. | बिहार | 85 | 37 | 2 |
6. | चंडीगढ़ | 21 | 9 | 0 |
7. | छत्तीसगढ़ | 36 | 24 | 0 |
8. | दिल्ली | 1,707 | 72 | 42 |
9. | गोवा | 7 | 6 | 0 |
10. | गुजरात | 1272 | 88 | 48 |
11. | हरियाणा | 225 | 43 | 3 |
12. | हिमाचल प्रदेश | 36 | 16 | 1 |
13. | जम्मू-कश्मीर | 328 | 42 | 5 |
14. | झारखंड | 33 | 0 | 2 |
15. | कर्नाटक | 359 | 89 | 13 |
16. | केरल | 396 | 255 | 3 |
17. | लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
18. | मध्य प्रदेश | 1355 | 69 | 69 |
19. | महाराष्ट्र | 3323 | 331 | 201 |
20. | मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
21. | मेघालय | 11 | 0 | 1 |
22. | मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
23. | ओडिशा | 60 | 21 | 1 |
24. | पुदुचेरी | 7 | 3 | 0 |
25. | पंजाब | 202 | 27 | 13 |
26. | राजस्थान | 1229 | 183 | 11 |
27. | तमिलनाडु | 1,323 | 283 | 15 |
28. | तेलंगाना | 791 | 186 | 18 |
29. | त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
30. | उत्तराखंड | 42 | 9 | 0 |
31. | उत्तर प्रदेश | 969 | 82 | 14 |
32. | पश्चिम बंगाल | 287 | 55 | 10 |
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 14,792 | 2015 | 488 |